गुरुआ: सरईताड़ गांव में यज्ञ की सहयोग राशि को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Gurua, Gaya | Mar 26, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के सरई टाड़ गांव में मंगलवार की रात यज्ञ के लिए सहयोग राशि मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में आगामी मई माह में यज्ञ का आयोजन होना है। इसी को लेकर कुछ लोग सहयोग राशि मांगने के लिए रमेश प्रसाद के घर पहुंच