घाघरा: विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
Ghaghra, Gumla | Nov 4, 2026 विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल, घाघरा में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के निदेशक भवानी प्रसाद राय ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो चिंता का विषय है।