हसपुरा: प्लस-टू हाईस्कूल हसपुरा गेट का ग्रील तोड़कर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया, विद्यालय के शिक्षक दहशत में
हसपुरा प्लस - टू हाईस्कूल में बीती रात विद्यालय में बिजली वायरिंग की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। जिससे शिक्षक दहशत में हैं। इसकी जानकारी मंगलवार को विद्यालय के परिचारी अनील कुमार जब खोलने आया देखा की गेट का ग्रील तोड़ा है और बिजली वायरिंग की तार काटा हुआ है। देखते - देखते हेडमास्टर सहित कई शिक्षक पहुंच गए।