🚨 10 मिनट की देरी ने बचा ली दर्जनों मासूमों की जान! 😱 सरकारी स्कूल की छत भरभराकर गिरी, बच्चों के पहुंचने से पहले हुआ चमत्कार | दमोह
📍ग्राम पंचायत बड़गुआ, ब्लॉक जबेरा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश)
सुबह ग्रामीणों का फोन आया कि सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया है। मौके पर पहुंचकर देखा तो मलबा उसी जगह पड़ा था, जहां बच्चे बैठकर पढ़ाई करते हैं। राहत की बात यह रही कि स्कूल खुलने से पहले यह हादसा हुआ और बच्चे वहां मौजूद नहीं थे।
ग्रामीणों ने भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि जर्जर भवन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी थी। मौके पर स्कूल का बंद पड़ा शौचालय, निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल और उपयोग हो रही निर्माण सामग्री भी दिखाई गई, जिन पर ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? मासूम बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें और इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक यह मामला पहुंचे।
#Damoh
#Jabera
#government
#SchoolSafety
#MadhyaPradesh
#GroundReport
#BreakingNews
#ViralVideo
#SachHameshaNews
#Education
Collector Office Damoh CM Madhya Pradesh
Jabera, Damoh | Jul 9, 2026