चांदवा: समिति की पहल: बुधवार को छठ व्रतियों को मिलेगा निःशुल्क गेहूं और दूध
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्री छठ पूजा समिति, थाना टोली चंदवा की ओर से छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई है। समिति के तत्वावधान में बुधवार से छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क गेहूं एवं दूध का वितरण किया जाएगा।जानकारी सोमवार की शाम चार बजे दी गई है।