Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

बिहपुर: गौरीपुर में युवक के सिर में गोली मारी, हालत गंभीर

Bihpur, Bhagalpur | May 16, 2026
बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दिलखुश कुमार को घर से बाहर बुलाकर सिर में गोली मार दी। घटना गौरीपुर मध्य विद्यालय के पास हुई। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को बिहपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया है

MORE NEWS

भागलपुर दिनांक: 27 जुलाई, 2026, जिलाधिकारी, भागलपुर ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की।

जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, राशन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर नागरिकों ने अपने आवेदन एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर पात्र आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे उनके मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Bhagalpur District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar

भागलपुर दिनांक: 27 जुलाई, 2026, जिलाधिकारी, भागलपुर ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, राशन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर नागरिकों ने अपने आवेदन एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर पात्र आवेदकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे उनके मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। Bhagalpur District Administration JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

Bhagalpur, Bihar | Jul 27, 2026

भागलपुर, 27 जुलाई 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा 25 टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने के उद्देश्य से प्रोटीन युक्त आहार (फूड पैकेट) वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर, किंतु पूर्णतः उपचार योग्य एवं ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित रूप से दवाओं का सेवन तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार के माध्यम से टीबी पर प्रभावी रूप से विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे चिकित्सकों के परामर्शानुसार नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें तथा उपचार को बीच में न छोड़ें।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से यह भी आग्रह किया कि यदि परिवार के किसी सदस्य में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो उसकी समय पर जांच कराएं। साथ ही, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवारजनों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार टीबी से बचाव हेतु निवारक दवा (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) का भी सेवन कराएं, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर पहचान, नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक हैं। समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मणि भूषण झा तथा जिला योजना समन्वयक श्री जितेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration 
@

भागलपुर, 27 जुलाई 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा 25 टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने के उद्देश्य से प्रोटीन युक्त आहार (फूड पैकेट) वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर, किंतु पूर्णतः उपचार योग्य एवं ठीक होने वाली बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित रूप से दवाओं का सेवन तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार के माध्यम से टीबी पर प्रभावी रूप से विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे चिकित्सकों के परामर्शानुसार नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें तथा उपचार को बीच में न छोड़ें। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से यह भी आग्रह किया कि यदि परिवार के किसी सदस्य में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो उसकी समय पर जांच कराएं। साथ ही, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवारजनों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार टीबी से बचाव हेतु निवारक दवा (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) का भी सेवन कराएं, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर पहचान, नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक हैं। समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मणि भूषण झा तथा जिला योजना समन्वयक श्री जितेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration @

Bhagalpur, Bihar | Jul 27, 2026

भागलपुर दिनांक: 27 जुलाई, 2026, श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज नगर परिषद सभागार, सुल्तानगंज में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव श्री प्रदीप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय, अपर समाहर्तागण, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी तथा मेला आयोजन से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, नियंत्रण कक्ष तथा सूचना एवं सहायता केंद्रों के प्रभावी संचालन पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

पर्यटन विभाग के सचिव श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला बिहार की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने हेतु सभी विभागों को संवेदनशीलता एवं समन्वित दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी अधिकारियों को मेला अवधि के दौरान नियमित क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से श्रावणी मेला-2026 का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाया जाएगा।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर दिनांक: 27 जुलाई, 2026, श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज नगर परिषद सभागार, सुल्तानगंज में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव श्री प्रदीप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय, अपर समाहर्तागण, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी तथा मेला आयोजन से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, नियंत्रण कक्ष तथा सूचना एवं सहायता केंद्रों के प्रभावी संचालन पर विशेष बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। पर्यटन विभाग के सचिव श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला बिहार की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने हेतु सभी विभागों को संवेदनशीलता एवं समन्वित दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी अधिकारियों को मेला अवधि के दौरान नियमित क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से श्रावणी मेला-2026 का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाया जाएगा। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 27, 2026

भागलपुर, 27 जुलाई, 2026, विश्वविख्यात श्रावणी मेला-2026 के शुभारंभ का ऐतिहासिक क्षण अब निकट है। दिनांक 28 जुलाई, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट (जहाज घाट) पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा श्रावणी मेला-2026 का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संभावित है जबकि समारोह की अध्यक्षता माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे।

समारोह में माननीय प्रभारी मंत्री, भागलपुर सह सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री नितीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इसके अतिरिक्त माननीय सांसद, विधायकगण, विधान परिषद सदस्यगण, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे।

श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएँ, विद्युत आपूर्ति, नियंत्रण कक्ष, आपदा प्रबंधन, सूचना एवं सहायता केंद्र, पार्किंग तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रत्येक व्यवस्था का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

श्रावणी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपरा का जीवंत उत्सव है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम एवं यादगार श्रावणी मेला सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जिला प्रशासन, भागलपुर सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, आमंत्रित अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध करता है कि वे इस ऐतिहासिक एवं भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएँ।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर, 27 जुलाई, 2026, विश्वविख्यात श्रावणी मेला-2026 के शुभारंभ का ऐतिहासिक क्षण अब निकट है। दिनांक 28 जुलाई, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट (जहाज घाट) पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा श्रावणी मेला-2026 का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस गरिमामय अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संभावित है जबकि समारोह की अध्यक्षता माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे। समारोह में माननीय प्रभारी मंत्री, भागलपुर सह सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री नितीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अतिरिक्त माननीय सांसद, विधायकगण, विधान परिषद सदस्यगण, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएँ, विद्युत आपूर्ति, नियंत्रण कक्ष, आपदा प्रबंधन, सूचना एवं सहायता केंद्र, पार्किंग तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रत्येक व्यवस्था का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रावणी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपरा का जीवंत उत्सव है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम एवं यादगार श्रावणी मेला सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन, भागलपुर सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, आमंत्रित अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध करता है कि वे इस ऐतिहासिक एवं भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएँ। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration