भभुआ: जगदहवा डैम में नहाने के दौरान व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, सदर अस्पताल में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Sep 14, 2024 जगदहवा डैम में नहाने के दौरान एक व्यक्ति को डूबने से मौत हो गई। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजाराम के 45 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन व चौकीदार ने बताया कि सुबह में घर से खाना खाकर नहाने के लिए डैम गए हुए थे। वहीं डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर उनकी की मौत हो गई है।