भभुआ: भभुआ एसवीपी कॉलेज में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच में किया गया कार्यक्रम
Bhabua, Kaimur | Sep 14, 2024 भभुआ सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में हिंदी दिवस पर छात्र छात्राओं के बीच में कार्यक्रम किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देना है।