भभुआ: महदाईच चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 90 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार,बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Sep 14, 2024 महदाईच चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 90 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव निवासी राज्जू प्रजापति के 29 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार प्रजापति बताया जाता है। महदाईच चेक पोस्ट के पदाधिकारी उपेंद्र चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धंधेबाज को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया गया है।