नवाबगंज: चंदुआ चमरौआ में जुआ खेलने की शिकायत करने के शक में दो युवकों को पीटा, साथ ही धमकी भी दी गई
हाफिजगंज के चंदुआ चमरौआ गांव में जुआ खेलने की सूचना देने के शक में दो युवकों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दो लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे युवक को भी नहीं बख्शा। दोनों घायलों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महेंद्रपाल के मुताबिक, वह सुबह करीब 10 बजे नदी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में