नदबई: घर में काम करते समय करंट लगने से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
लखनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिंकी देवी घर में घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया।