कुलपहाड़: निरीक्षण में खुली पोल: लोधीपुरा प्राइमरी स्कूल में शिक्षक नदारद, केवल शिक्षामित्र ही मिलीं
पनवाड़ी ब्लॉक के लोधीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय लापरवाही सामने आई, जब बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) के निरीक्षण के दौरान स्कूल में नियमित शिक्षक अनुपस्थित मिले। मौके पर केवल एक शिक्षामित्र ही मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था ठप पाई गई, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर प्रश्नचिन्ह।