मड़ावरा: दिदोनियाँ में हनुमान जयन्ती मनाते समय युवक ने मंदिर परिसर में किया अनुचित कृत्य, बजरंग दल ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
दिदोनियाँ गाँव में हनुमान जयन्ती पर्व मनाते समय शराबी युवक ने मन्दिर परिसर में अनुचित कृत्य किया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे जब इस घटना की जानकारी बजरंग दल के लोगों को चली तो बजरंग दल और ग्रामीणों के द्वारा तहसीलदार मड़ावरा को ज्ञापन देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की।वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।