विदिशा: रंगई हनुमान मंदिर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद; चोर ने चाबी से बाइक उड़ाई
किरी मोहल्ला में रहने वाले राहुल जैन बाइक से रंगई गए हुए थे।जहा मंदिर के बाहर बाइक को लॉक कर दर्शन करने गए। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक के पास आया। उसकी जांच की,उसके बाद अलग-अलग चाबियां लगाकर बाइक को खोल और वहां से बाइक लेकर रफू चक्कर हो गया बुधवार शाम 5 बजे यह घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। चोर के चोरी के इस अंदाज से स्पष्ट नजर आता है कि चोर कितना शातिर है।