नईसराय: ग्वालियर आईजी ने नई सराय थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना ने शनिवार दोपहर 11 बजे नई सराय थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करने के अलावा नए थाने की बिल्डिंग को भी देखा। आईजी अरविंद कुमार सक्सेना सबसे पहले थाना भवन पहुंचे और थाने के रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली का निरीक्षण किया।