धौलपुर: शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, करीब 1000 वाहन चालकों की की गई जांच
पुलिस मुख्यालय एवं आई जी रेंज भरतपुर कैलाश विश्नोई के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 996 वाहन चालकों की नाकाबंदी