धौलपुर: एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कृषि उपज मंडी के सचिव को 45,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार
जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी समिति के सचिव के.सी. मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सचिव ने एक दुकान का लाइसेंस जारी करने के एवज में 45,000 रुपए की अवैध मांग की थी।पीड़ित पक्ष ने सचिव द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की सत्यापन प्र