शहर के नजदीकी पचगांव चौकी के सामने शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें ट्यूशन से घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची जानवी पुत्री उदयसिंह निवासी पचगांव को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जानवी बुरी तरह घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें और हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपच