बीकानेर: देर रात कांग्रेस के युवा नेता ने कलेक्टर सभागार के सामने किया प्रदर्शन
दीपावली पर फुटपाथ व्यापारियों द्वारा मुख्य मार्ग के ई एम रोड पर लगाई जाने वाली दुकानों को हटाने के विरोध में कांग्रेस की युवा नेता रामनिवास कूकना की ओर से रात कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। कूकना का कहना था कि कई वर्षों से यह फुटपाथ व्यापारी के ई एम रोड़ से सादुल सिंह सर्किल तक बीच मार्ग बैठकर तीन दिनों तक अपना व्यापार करते हैं।