बीकानेर: रामपुरा बस्ती गली नंबर 12 स्थित मकान में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मामला दर्ज
बीकानेर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि कुछ मामलों में पुलिस ने 24 घँटे के अंदर ही आरोपियो को पकड़ा है। ताज़ा मामला मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का है।जहां रामपुरा बस्ती बारह नंबर गली में रहने वाले नारायण यादव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की बीती रात को अज्ञात युवको ने घर मे घुसकर चोरी की है।जिसमे सोने चांदी का सामान और पचास हजार नगदी चुराया।