नावकोठी: नावकोठी के सभी पंचायतों में विशेष आमसभा का आयोजन, विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन की शुरुआत
नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत में विशेष आमसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकसित भारत रोजगार आजीविका के लिए गारंटी मिशन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर 125 दिनों की मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करने के अधिकार से लोगों को अवगत कराया गया।