नावकोठी: रजाकपुर चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया
नावकोठी प्रखंड के राजकपूर में प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में आकर्षक रंग-बिरंगे लाइट और फूलों से सजावटी झालरों से सजाया गया था। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पास्टर प्रभु यीशु मसीह के जीवन प्रेम शांति और भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। प्रार्थना के बाद केक काटकर क्रिसमस की खुशियां मनाई गई।