नावकोठी: नावकोठी मिडिल स्कूल में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा से पहले अभ्यास परीक्षा आयोजित, 77 बच्चे शामिल
नावकोठी मिडिल स्कूल में राष्ट्रीय आय सह निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा पूर्व एक अभ्यास परीक्षा का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें विभिन्न मिडिल स्कूल के अध्यनरत कक्षा 8 के 77 बच्चे शामिल हुए। इसकी जानकारी मिडिल स्कूल नावकोठी के केंद्राधीक्षक राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग इस पहल कि सराहना शिक्षकों ने की है।