नावकोठी: नावकोठी के विमर्श कक्ष में बीएलओ की बैठक, मतदाता सूची त्रुटि रहित बनाने का निर्देश
नावकोठी के विमर्श कक्ष में शुक्रवार को बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं तार्किक अशुद्धियों को दूर कर स्पष्ट मतदाता सूची तैयार करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर चेक लिस्ट और रंगीन मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।