नावकोठी: नावकोठी के ई-किसान भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर किसान विचार गोष्ठी का आयोजन
नावकोठी के ई किसान भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान विचार पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोशन कुमार ने किया। इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं बीटीएम विवेकानंद सिंह कृषि समन्वयक सुरेंद्र कुमार एटीएम सोनल सिंह आदि ने विचार प्रकट किए।