नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में जिला पदाधिकारी बेगूसराय द्वारा विभागीय समीक्षात्मक बैठक सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
नावकोठी प्रखंड कार्यालय का जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की एवं जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि सात निश्चय फेज 3 की शुरुआत हो गई है। इसी के आलोक में विभागीय समीक्षा तथा जनसाधारण की समस्याओं का अवगत होना उद्देश्य है।