प्रतापगढ़: इसनपुर गांव में अपनी जमीन पर निर्माण कर रही महिला को 112 की सिपाही कर रहे परेशान
इसनपुर गांव की रीता यादव पत्नी जोखू राम यादव अपनी भूमि पर अपने मकान का निर्माण कर रही है। जिसका विरोध पूर्व में विपक्षी कर रहे थे। इस प्रकरण में एसडीएम पट्टी व क्षेत्रीय लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत की है कि जो निर्माण हो रहा है वह उस महिला की भूमि पर हो रहा है। उस पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। महिला की यह जमीन बैनामे की है।