मानपुर: पिपरिया कोल माइंस की हैवी ब्लास्टिंग के विरोध मे खदान के प्रवेश द्वार मे बैठे ग्रामीण,हैवी ब्लास्टिंग बंद करने की मांग
Manpur, Umaria | Aug 17, 2026 SECL की पिपरिया कोयला खदान के सामने सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैँ। हाथो में महात्मा गाँधी और डॉ भीमराव अम्बेडकर की तख्ती लिए हुए ये ग्रामीण अपने गाँव में कोल प्रबंधन द्वारा कोयला खनन के लिए कराई जा रही हैवी ब्लास्टिंग का विरोध कर रहे हैँ, ग्रामीणो का कहना है की देर रात हैवी ब्लास्टिंग होने से उनके घरों एवं छतो में दरार आ चुकी है कभी भी घर गिर सकते है।