जमुई: अमारी गांव में गैस के चूल्हा से घर में लगी भीषण आग, 10 हज़ार रुपया, अनाज, मोबाइल, कपड़ा व अन्य सामान जलकर हुआ रख
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 अमारी गांव में खाना बनाने के दौरान गैस चूल्हे से घर में आग लग गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते, आग को बुझाते तब तक आग तीव्र गति से पूरे घर में फैल गई। नतीजतन घर में रखा 10 हज़ार रुपया नगद, मोबाइल, अनाज, कपड़ा, पलंग, जरूरत के कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मामले में पीड़ित उदय तांती ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।