सेंधवा के समीप बुधगांव में कड़बी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू—कोई जनहानि नहीं सेंधवा के पास बुधगांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कड़बी के ढेर में अचानक आग लग गई। आग अज्ञात कारणों से लगी बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सेंधवा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।