झोपाली के समीप सुपर केरी व पिकअप में भिड़ंत, 2 घायल जिला अस्पताल रेफर सेंधवा क्षेत्र के झोपाली के समीप सुपर केरी वाहन और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।