आज सुबह करीब 5:30 बजे शहर के नए बस स्टैंड क्षेत्र में एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, शिव कॉपर दुकान के बाहर लगी एक सब्ज़ी विक्रेता की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी सब्ज़ी की दुकान जलकर खाक हो गयी।