मानपुर: SDM मानपुर ने निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा
Manpur, Umaria | Apr 25, 2026 एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने मानपुर मे निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति,गुणवत्ता एवं समय-सीमा का जायजा लिया।एसडीएम ने संबंधित अधिकारियो एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।