जिला किन्नौर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रूपी गांव के मझगांव से पियो जा रही रिकांगपिओ डिपो बस की ब्रेक फेल हो गई।चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क के एक दम किनारे रोक दिया। हादसा बेहद खतरनाक हो सकता था, लेकिन चालक की समझदारी और समय पर लिए गए फैसले से बस में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।