खंडवा नगर: सावन की भारी भीड़ में ओंकारेश्वर का VIP सिस्टम फेल? ₹300 दो, ऑनलाइन टिकट लो और कर लो दर्शन!
ओंकारेश्वर में सावन मास के शनिवार और रविवार को भारी भीड़ उमड़ने के कारण दर्शन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बाबा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखे। प्रोटोकॉल दर्शन और ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले श्रद्धालुओं को भी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।