कांके: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2025 रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री का साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया.इसकी जानकारी उपायुक्त कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रविवार शाम 6 बजे दी गयी.जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है।