कांके: रांची उपायुक्त के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की दी सलाह
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2025 रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। रविवार शाम करीब चार बजे जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का इस फर्जी फेसबुक आईडी से कोई संबंध नहीं है। जनता से अपील की जाती है कि ऐसी किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।