पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गिरे हुए मोबाइल फोन को बरामद किए जाने के अभियान के क्रम में नाराहट पुलिस ने लगभग ₹35000 कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उक्त मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों को पुनः लौटाया गया है। मोबाइल मिलने के साथ ही मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने थानाध्यक्ष पारुल चंदेल एवं साइबर ब्रांच के जिम्मेदारों का आभार जताया।