पांडू: शिक्षक दिवस पर वीएन इन्फोटेक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
Pandu, Palamu | Sep 5, 2026 शिक्षक दिवस के अवसर पर पांडू स्थित वीएन इन्फोटेक में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।