चांडिल अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार दोपहर को एसडीओ विकास राय की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में एसडीओ विकास राय ने कहा कि बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाये लेकिन किसी की धार्मिक भावना आहत नही हो।उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कुर्बानी में गोवंशी की कुर्बानी किसी भी हाल मैं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।