देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट, देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी देहरादून डा. सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार क्लेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में आज 112 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकांश शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त भरणपोषण, पारिवारिक विवाद, वित्तीय धोखाधड़ी समेत कई अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुई है।