बलरामपुर: सेंट जेवियर्स में मिशनशक्ति और यातायात जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित, सड़क सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी
सेंट जेवियर्स सीनियर स्कूल में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार बलरामपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के पाँचवें चरण, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, एसआई प्रीति वर्मा तथा यातायात प्रभारी उमेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।