बलरामपुर: नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले चेचेरे भाई को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किया, विधिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल
बलरामपुर के रेहरा बाज़ार क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस शर्मनाक कांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का चचेरा भाई निकला। घटना 22 नवंबर की है। भैरवा पूरे भुलभुलिया निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी थी।