बलरामपुर: विहिप और आरएसएस के नेतृत्व में अयोध्या धाम में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर से 57 सदस्यों का दल रवाना
बलरामपुर से विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में 57 लोगों का विशेष दल सोमवार को 12 बजे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दल का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह उर्फ लड्डू सिंह कर रहे हैं। यह दल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगा।