बलरामपुर: तहसील गेट के पास ई-रिक्शा के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार रोडवेज बस के नीचे आया, बाइक टूटी लेकिन बाइक सवार बच गया
सोमवार लगभग 1:00 बजे तहसील गेट के सामने बलरामपुर बहराइच रोड पर जा रहे ई रिक्शा के अचानक ब्रेक मार देने से पीछे से आ रहे बाइक सवार द्वारा ब्रेक मारा गया जो फिसल कर बहराइच जा रही रोडवेज बस के नीचे आ गया। बस चालक के तेज गति से ब्रेक मारने से बाइक सवार बच गया लेकिन बाइक टूट गई रोडवेज चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची है।