बलरामपुर: नाबालिग से दुराचार के आरोपी को थाना रेहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
सोमवार लगभग 3:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की नाबालिक से दुराचार के आरोपी को थाना रेहरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दुराचार का आरोपी नाबालिक का चचेरा भाई था जिसने टाफी व पैसे आदि का लालच देकर नाबालिक को ले गया और दुराचार किया है अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना किया जा रहा है।