1340 किलो की कार उठाकर कैमूर के लाल ने दुनिया को चौंकाया, धर्मेंद्र सिंह के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड!
कैमूर के लाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपनी अद्भुत ताकत से रचा विश्व कीर्तिमान।
त्रिपुरा राइफल्स में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात धर्मेंद्र ने 1340 किलो की वैगनआर कार को कंधों पर उठाया।
लगातार 1 मिनट 31 सेकंड तक कार को संभालकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड।
7 नवंबर को अगरतला में प्रदर्शन के बाद नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जारी किया प्रमाण-पत्र।
रामगढ़ के किसान परिवार से आने वाले धर्मेंद्र की उपलब्धि से कैमूर और बिहार में खुशी की लहर।
इससे पहले भी सिर से बेल तोड़ने और दांतों से लोहे की सरिया मोड़ने जैसे कई रिकॉर्ड कर चुके हैं अपने नाम।