घाटमपुर: प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का आयोजन
विकास खंड पतारा स्थित प्राथमिक विद्यालय पतारा प्रथम में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह मंगलवार सुबह 11:00 बजे बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार अंकिता पाठक एवं खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।