बक्सर: उत्पाद विभाग की ज़ब्त बाइक चेक पोस्ट से चोरी, टाउन थाने में एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | May 9, 2026 जिला मुख्यालय स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई एक बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर उत्पाद थानाध्यक्ष संतोष पाठक की ओर से टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले के सामने आने के बाद विभागीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।