भागलपुर, 28 जून 2026: जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल, भागलपुर से जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि 2 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी घर तक टीम नहीं पहुंचती है, तो संबंधित परिवार कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकता है। सूचना प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किया जाएगा तथा प्रेस ब्रीफ के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें तथा पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
Banka District Administration